पिंड्रा: वाराणसी जिला अदालत से ज्ञानवापी केस को ट्रांसफर करने की मांग, हाईकोर्ट में सुनवाई की अपील
वाराणसी में चल रहे ज्ञानवापी की सुनवाई को ट्रांसफर कर हाईकोर्ट कोर्ट में सुनवाई किए जाने की मांग की गई है।इसे लेकर अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने वाराणसी में शनिवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया गया है, कि ज्ञानवापी के केस को हाईकोर्ट में सुनवाई किया जाए। इसके पीछे उन्होंने कहा कि वाराणसी कोर्ट में सुनवाई में समय लग रहा है।