पिंड्रा: चोलापुर थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर से लाखों रुपए के आभूषण हुए चोरी, दान पेटिका भी उठा ले गए चोर
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव स्थित मां दुर्गा के मंदिर में रविवार को चोरी का मामला सामने आया। मंदिर से चोरों ने मां दुर्गा के लाखो रुपए कीमती आभूषण को चोरी कर लिया। खबर फैलते ही सैकड़ो ग्रामणी मंदिर पहुंच गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस टीम चोरी की घटना को लेकर जांच में जुट गई है।