प्रतापगढ़: कोनी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष से चार लोग गंभीर घायल, दो को प्रयागराज रेफर किया गया
प्रतापगढ़ जनपद के कधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी पृथ्वी पाल पटेल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह मुकदमे में तारीख होने के चलते बुधवार को तहसील आया था। दोपहर करीब 12 बजे उसके घर पर उसकी पत्नी प्रमिला देवी पुत्री प्रीती पटेल बेटे इंद्रेश पटेल व प्रवेश पटेल घर पर मौजूद थे। आरोप है कि विपक्षी उसकी जमीन पर जबरन खूंटा गाड़कर कब्जा कर रहे