👉कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कुण्डा द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आलापुर बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण-
➡️जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।
➡️इसी क्रम में आज दिनांक 08.07.2026 को क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री शिव नारायण वैस द्वारा थाना प्रभारी नवाबगंज श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आलापुर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
➡️गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जा सके तथा आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026