Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र

रानीगंज चौराहे के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैगनआर कार प्लाई से भरे पिकअप से टकराई, हादसे कार में एक महिला समेत दो की मौत, कार चला रहे युवक भी कार में फंसा, काफी देर की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया, गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

MORE NEWS

जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर बरपाया कहर, इलाज के दौरान किशोर की मौत, कई गंभीर
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में वर्षों से चला आ रहा जमीन का विवाद बुधवार को उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब कथित तौर पर पड़ोसी पक्ष ने घर में घुसकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी, सरिया, लाठी और अन्य धारदार हथियारों से किए गए हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 14 वर्षीय किशोर प्रवेश पटेल की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताते है जिस जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, वही विवाद आखिरकार एक मासूम की जान पर भारी पड़ गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस एहतियात के तौर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

जानकारी के अनुसार, कोनी गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल का अपने पड़ोसियों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला तहसील में विचाराधीन बताया जा रहा है और दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।

बुधवार दोपहर पृथ्वीपाल पटेल किसी कार्य से तहसील गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी परमीला देवी (45), पुत्र प्रवेश पटेल (14), इंद्रेश (11) और पुत्री प्रतिभा (16) मौजूद थे।
आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के लोग विवादित जमीन पर जबरन मेड़ बनाकर कब्जा करने की कोशिश करने लगे।

जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर बरपाया कहर, इलाज के दौरान किशोर की मौत, कई गंभीर प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में वर्षों से चला आ रहा जमीन का विवाद बुधवार को उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब कथित तौर पर पड़ोसी पक्ष ने घर में घुसकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी, सरिया, लाठी और अन्य धारदार हथियारों से किए गए हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 14 वर्षीय किशोर प्रवेश पटेल की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते है जिस जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, वही विवाद आखिरकार एक मासूम की जान पर भारी पड़ गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस एहतियात के तौर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार, कोनी गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल का अपने पड़ोसियों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला तहसील में विचाराधीन बताया जा रहा है और दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। बुधवार दोपहर पृथ्वीपाल पटेल किसी कार्य से तहसील गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी परमीला देवी (45), पुत्र प्रवेश पटेल (14), इंद्रेश (11) और पुत्री प्रतिभा (16) मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के लोग विवादित जमीन पर जबरन मेड़ बनाकर कब्जा करने की कोशिश करने लगे।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 8, 2026

थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातंर्गत घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा की बाइट। https://t.co/252EvACMU1

थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातंर्गत घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा की बाइट। https://t.co/252EvACMU1

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026

👉कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कुण्डा द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आलापुर बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण-

 ➡️जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।

 ➡️इसी क्रम में आज दिनांक 08.07.2026 को क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री शिव नारायण वैस  द्वारा थाना प्रभारी नवाबगंज श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आलापुर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

➡️गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जा सके तथा आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

👉कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कुण्डा द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आलापुर बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण- ➡️जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। ➡️इसी क्रम में आज दिनांक 08.07.2026 को क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री शिव नारायण वैस द्वारा थाना प्रभारी नवाबगंज श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आलापुर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ➡️गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जा सके तथा आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026