पिपरई: मूडरा बहादरा गांव में नदी किनारे अवैध शराब का अड्डा पकड़ा गया, पुलिस ने 1200 लीटर लहान नष्ट किया
पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिपरई पुलिस ने बहादुरपुर, सहराई और मुंगावली पुलिस के साथ मिलकर ग्राम मूडरा बहादरा में नदी किनारे अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर दबिश दी। मौके पर टंकियों में करीब 1200 लीटर लहान मिला, जिससे हाथभट्टी की कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर ही पूरे लहान को नष्ट कर दिया।