लाडनूं: निंबी जोधा गांव में सार्वजनिक स्थान पर अवैध जुआ सट्टा खेलते हुए 2 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, ₹15550 किए गए जब्त
Ladnu, Nagaur | Oct 25, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं पुलिस ने शुक्रवार को निंबी जोधा गांव में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके कब्जे से पुलिस ने 15550 रूपए भी पुलिस ने जब्त किए। थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर ने बताया कि निंबी जोधा गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ सट्टा खेलते हरिराम व छोटाराम को गिरफ्तार किया है।