लाडनूं: लाडनूं के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की हुई मौत
Ladnu, Nagaur | Oct 21, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निंबी जोधा निवासी सत्यनारायण की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी।