लाडनूं: लाडनूं के प्रजापति भवन में त्रिदिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया
Ladnu, Nagaur | Oct 19, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे के प्रजापति भवन में शनिवार को त्रि दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान इस शिविर में बड़ी संख्या में लाडनूं सहित आसपास के गांवों से भी दिव्यांगजन पहुंचे। वहीं शिविर के दौरान दिव्यांगो विशेष सुविधाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान शिविर में जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहें।