लाडनूं: लाडनूं में वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की छूट की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Ladnu, Nagaur | Oct 23, 2024 लाडनूं में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बुधवार को सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की छूट की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लाडनूं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे। सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की छूट की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।