लाडनूं: लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में कल शनिवार को विद्युत आपूर्ति सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी
Ladnu, Nagaur | Oct 19, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में कल शनिवार को विद्युत आपूर्ति सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता राकेश कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को लाडनूं जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते लाडनूं शहर के बड़ा बास, मलासी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।