घाघरा: घाघरा में कांग्रेस नेता शिवकुमार भगत की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में सदस्या आशा लकड़ा हुईं शामिल
Ghaghra, Gumla | Sep 20, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय घाघरा में शनिवार को कांग्रेस नेता शिवकुमार भगत की माता के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और गंभीर माहौल में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने पहुंचे। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।