दोनों हाथ नहीं, फिर भी हौसलों से भरा है जज्बा! शादी समारोह में विशन सिंह राणा के डांस ने जीता सबका दिल!!
हौसले बुलंद हों तो कोई भी परिस्थिति खुशियों के कदम नहीं रोक सकती!
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार विकासखंड की ग्राम पंचायत बंगद्वारा निवासी विशन सिंह राणा इन दिनों अपने शानदार डांस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
दोनों हाथ न होने के बावजूद विशन सिंह राणा ने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में जिस उत्साह, उमंग और बेफिक्री के साथ डांस किया, उसे देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया। उनके डांस का वीडियो लोगों के बीच खूब आकर्षण बटोर रहा है।
विशन सिंह राणा ने अपने अंदाज से यह संदेश दे दिया कि खुशियां मनाने के लिए परिस्थितियां नहीं, बल्कि दिल में जज्बा और जिंदगी जीने का जुनून होना चाहिए।
सलाम है इस जिंदादिली और हौसले को!
कहते हैं न, हौसलों की उड़ान के आगे मुश्किलें भी छोटी पड़ जाती हैं। विशन सिंह राणा इसका एक खूबसूरत उदाहरण हैं।
इस जिंदादिल शख्स के लिए एक ❤️ तो बनता है!
#विशन_सिंह_राणा #उत्तराखंड #टिहरी_गढ़वाल #जिंदादिली #हौसले_की_उड़ान #Inspiration #Uttarakhand #ViralVideo #PositiveVibes