🚨केदारनाथ हेली सेवा पर संकट! 2 नवंबर से हेली सेवाएं बंद रखने का ऑपरेटर्स का ऐलान
चारधाम यात्रा के अंतिम पखवाड़े में हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन प्रभावित होने के आसार हैं। ऑपरेटर्स ने 2 नवंबर से हेली सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे केदारनाथ धाम जाने और दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दरअसल, 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ से लौटते समय हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत के बाद DGCA ने प्रत्येक हेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। ऑपरेटर्स ने इस शर्त को वापस लेने की मांग करते हुए DGCA को पत्र लिखा है।
यात्रा के अब महज 10 से 15 दिन शेष हैं। ऐसे में अतिरिक्त पायलटों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और पहले से बुक टिकटों को रद्द करना ऑपरेटर्स के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यात्रा के अंतिम दिनों में हेली सेवा का संचालन कैसे होगा और पहले से टिकट बुक करा चुके श्रद्धालुओं को राहत कब मिलेगी?
फिलहाल सभी की नजरें 2 नवंबर को हेली सेवाओं की स्थिति पर टिकी हैं।
\#KedarnathYatra #HelicopterService #Uttarakhand #DGCA #CharDhamYatra #Kedarnath