बक्सर: शेरपुर से महिला संवाद कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ, महिला संवाद आत्मसम्मान, अधिकार और अवसरों की आवाज है
Buxar, Buxar | Apr 18, 2025 जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को लगभग 5:00 बजे अपराह्न में चुरामनपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा उनकी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को साझा करने के लिए महिला संवाद आयोजित किया गया है.