बक्सर: महिलाओं का सशक्तिकरण और उनके हितों की रक्षा जिला प्रशासन और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: डीएम
Buxar, Buxar | Apr 18, 2025 महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके हितों के लिए कार्य करना जिला प्रशासन और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उक्त बातें डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में कही। डीएम ने कहा कि हम लोगों ने देखा है कि विगत कुछ सालों में माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व के चलते महिलाओं को के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।