बक्सर: जिले में 8 जागरूकता वाहनों से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी
Buxar, Buxar | Apr 18, 2025 महिला संवाद के मद्देनजर डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके लिए हर कार्यक्रम स्थल पर जागरुकत्ता वाहन तैनात किया जायेगा। बड़े टी०वी० स्क्रीन पर वीडियो फिल्म दिखायी जायेगी। 08 जागरूकता वाहन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।