हसनपुर: काशीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 6 से अधिक लोग हुए घायल
नगर के संभल मार्ग स्थित काशीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 14 मई की शाम दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था।