हसनपुर: हसनपुर के मोहल्ला मानपुर में मैन होल खुला होने से लोग परेशान, हादसे की जताई आशंका #jansamasya
हसनपुर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला मानपुर के रहने वाले शराफत अली, जाकिर हुसैन आदि लोगों ने बताया है कि उनके मोहल्ले में स्थित मैन होल खुला हुआ है। यहां पर इसकी वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं हमने कई बार अधिकारियों को भी सूचित कर दिया लेकिन किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया है। जिसकी वजह से कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है।