हसनपुर: हसनपुर के गांव सिहाली जागीर में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी का प्रयास, बाइक छोड़कर चोर हुए फरार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में रियाज अहमद का परिवार रहता है। रियाज अहमद ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार को उन्होंने ई रिक्शा घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 2:50 के आसपास में एक चोर उनकी ई-रिक्शा को चोरी कर रहा था और बैटरी चोरी करने का प्रयास कर रहा था।