हसनपुर: हसनपुर तीसरी मिल के पास बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालकर लूटे आभूषण, एक बदमाश पकड़ा, दो फरार
गुरुवार रात 9 बजे के बाद कोतवाली क्षेत्र के तीसरी मील के नजदीक हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी रिंकू अपनी पत्नी पूजा के साथ आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर माजरा से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान तीसरे मील के नजदीक लिंक मार्ग पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और दंपति की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। रिंकू की बाइक गिर गई।