चौसा: तुलसीदास जयंती पर रामचरितमानस के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया गया संकल्प
Chausa, Buxar | Aug 19, 2026 श्रावण मास की शुक्ल सप्तमी, बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली केशव सभागार में गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसीदास जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन तथा मंत्रोच्चार से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्रवासी कार्यकर्ता लालबाबू प्रसाद, प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह शामिल रहे।