मेजा: लोहारी उपडौरा गांव में मडाई के लिए खेत में रखी गेहूं की फसल में अराजक तत्वों ने लगाई आग, पुलिस से की गई शिकायत
मेजा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहारी उपडौरा गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव दो बीघा गेहूं की कटाई करने के बाद मड़ाई के लिए खेत में एक जगह गेहूं की बोझ इकट्ठा कर रखा था। सोमवार को अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक पूरा फसल जल कर राख हो चुका था। जिसका वीडियो शाम 5 बजे सामने आया।