मेजा: सोंराव गांव में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई बीघा फसल जलकर हुई राख
मजा कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंराव गांव में रविवार को गेहूं के फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाया तब तक गांव के ही जयप्रकाश शुक्ला, रवि प्रकाश, विभव शुक्ला, राम प्रकाश के कई बीघा गेहूं की फसल जल का राख हो चुका था। घटना का वीडियो रविवार शाम 5 के करीब सामने आया है।