मेजा: बभनी हेठार गांव के ग्रामीणों ने रेलवे द्वारा बाउंड्री वॉल के कार्य को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मेजा तहसील के मांडा थाना अंतर्गत बभनी हेठार गांव से होकर गुजरने वाला रेल मार्ग में नई रेलवे की पटरी बिछाई गई है। रेल विभाग द्वारा अपनी जमीन कवर करने के लिए 10 फीट ऊंची बाउंड्री बाल बनाया जा रहा है। इससे कई गांव की प्रमुख संपर्क मार्ग बंद हो रहा है। मामले को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने काम रोकने के लिए उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।