लालगंज: लहुरियादह में उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य की कवायद शुरू, ग्रामीणों ने पूर्व डीएम से की थी मांग
हलिया के लहुरिया दह गांव में वर्ष 2023 में निरीक्षण के दौरान ग्रामीण देवकली ने बच्चों की शिक्षा को लेकर गांव में उच्च प्रा0 वि0 खोले जाने की पूर्व जिलाधिकारी से मांग की थी। पूर्व जिलाधिकारी के प्रयासों से वर्ष 2024 में लहुरिया दह में वि0 स्वीकृति हुआ। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे बीईओ ने ग्राम प्रशासक की टीम के साथ चयनित स्थल पर पहुंच कर कार्य शुरू करवाया।