सिरसागंज: पुलिस टीम ने धरपकड़ अभियान चलाया, सिरसागंज सर्किल से 5 घंटे में 8 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान शनिवार रात 12:00 बजे से रविवार सुबह 5:00 बजे तक चला। जिसके अंतर्गत पुलिस ने सिरसागंज सर्किल से 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें थाना सिरसागंज से 7, नसीरपुर क्षेत्र से एक वारंटी अभियुक्त शामिल है।