रूपवास: विश्वेंद्र सिंह का आरोप- यूपी के नेताओं ने भरतपुर को बनाया चुनावी चारागाह, वार्ड 22 में अवैध हथियार लेकर घूमने का दावा
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने जिला परिषद चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश से आए प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बाहरी उम्मीदवार भरतपुर को चुनावी चारागाह बना रहे हैं। गुरुवार को जिला परिषद वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी अंजू कुमारी के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने दावा किया कि वार्ड में कुछ प्रत्याशी अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं।