नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने बेलवा गांव के मिलन सिंह के घर से 262.62 लीटर देसी टनाका शराब किया बरामद, शराब तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को बेलवा गांव में छापेमारी कर 262.62 लीटर देसी टनाका शराब बरामद किया है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना पर मिलन सिंह के घर छापेमारी की गयी. जहां से 262.62 लीटर देसी टनाका शराब बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.