नबीनगर: नबीनगर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
नबीनगर थाना परिसर में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने की. सर्किल इंस्पेक्टर विमल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में चाक चौबंद पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गई है. विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हम कृतसंकल्पित है लेकिन आपके सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो सकता. डीजे पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.