नबीनगर: बराई बीघा गांव में मिट्टी के दीवार गिरने से दबाकर चार लोग घायल
सलैया थाना क्षेत्र के बरई बीघा गांव में गुरुवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से दबाकर चार लोग घायल हो गए. घायलों में रफीगंज थाना क्षेत्र के चांद बिगहा निवासी राजमुनिया देवी, सलैया थाना क्षेत्र के बरई बीघा निवासी विवेक कुमार, राजकुमारी देवी एवं गया जिले के पकरी निवासी अंजली कुमारी है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया.