लखीसराय: डीएम ने सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का किया निरीक्षण
सदर अस्पताल परिसर में संचालित जीविका की “दीदी की रसोई” केंद्र का गुरुवार की पूर्वाह्न 9:30 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दीदी की रसोई में कार्यरत जीविका दीदियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने रसोई केंद्र की व्यवस्था भोजन के गुणवत्ता एवं संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।