आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा व संकल्प यात्रा को पूरा देश स्मरण कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ होगा। इस शुभ दिन भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी उज्जैन भी पधार रहे हैं।
आइए, 17 सितंबर की शाम 7 बजे हम सभी अपने-अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जरूर जलाएं और विकसित भारत @ 2047 के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाएं। मैं भी उज्जैन में दीप प्रज्ज्वलित करूंगा।
Mandsaur, Madhya Pradesh | Sep 16, 2026