छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सूरजपुर वनपरिक्षेत्र अंतर्गत कसकेला सर्किल के कुमदा बीट (रामनगर) स्थित संरक्षित वन क्षेत्र से पहाड़ी बांस की अवैध कटाई और चोरी धड़ल्ले से जारी है। सैकड़ों झुंडों वाले इस हरे-भरे जंगल से अज्ञात लोग रोजाना बांस काटकर गायब कर रहे हैं, जिससे लगभग हर झुंड उजड़ने की कगार पर है। यदि इस अंधाधुंध कटाई पर जल्द लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में इस क्षेत्र से पहाड़ी बांस का नामोनिशान मिट जाएगा।
लगातार हो रही इस वन संपदा की लूट ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं, और बीट प्रभारी केवल "जाकर देखने और रोकने" की औपचारिक बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। क्या प्रशासन किसी बड़ी तबाही के इंतजार में है, या फिर इन हरे पेड़ों के कातिलों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी?
#SurajpurNews #ChhattisgarhForest #SaveBamboo #IllegalLogging #ForestDepartment #Surajpur #SaveNature #Chhattisgarh #FatafatNews