ब्रेकिंग... जनजातीय गौरव दिवस पर रामविचार नेताम का बयान
जनजातीय गौरव दिवस को लेकर रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन आदिवासियों को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम कर रही है।
मंत्री नेताम ने कहा कि जनजातीय समुदायों के विकास के लिए 549 जिलों के 63 हजार गांवों को शामिल किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए भी सरकार ने रोडमैप तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन भी सुनने को मिलेगा...#Raigarh #RamvicharNetam #JanjatiyaGauravDiwas #TribalPrideDay #AdivasiSamman #PMJanmanYojana #NarendraModi #BJPChhattisgarh #ChhattisgarhNews #RaigarhNews #TribalDevelopment