सूरजपुर में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 पटवारी निलंबित और 28 पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई
सूरजपुर जिले में पटवारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के कुल 191 कार्यरत पटवारियों में से 141 पटवारी हड़ताल पर चले गए थे। प्रशासन ने सभी 141 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद 6 पटवारियों ने काम पर वापसी कर ली, जबकि हड़ताल के दौरान 14 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया और 28 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई। वहीं, राजस्व कार्यों को प्रभावित होने से बचाने के लिए जिले के 50 पटवारी हल्कों में अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से कामकाज संचालित किया जा रहा है।
क्या प्रशासन की इस सख्ती के बाद पटवारियों की हड़ताल पर लगेगा विराम?
हैशटैग:
#Surajpur #SurajpurNews #PatwariStrike #Patwari #ChhattisgarhNews #CGNews #PatwariSuspended