भाई वीरेंद्र का राज ठाकरे पर वार - "लालू गरीबों के भगवान, छठी मैया माफ नहीं करेगी"*
राज ठाकरे द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तुलना भालू से करने और छठ को लेकर दिए बयान पर मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने जमकर निशाना साधा है। RJD कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लालू गरीबों के भगवान हैं।
भाई वीरेंद्र ने कहा - "लालू यादव को कोई जैसे भगवान है। भगवान के सामने दीप जलाइए तो उसका कोई वैल्यू है? उसी तरह लालू प्रसाद यादव जी हैं जो देश के गरीबों के नेता हैं, मसीहा हैं। छठ पर टिप्पणी जो भी किया है, छठी मैया और सूर्य भगवान उसको माफ नहीं करेगा। अगर किसी इंसान को गाली दे और असंसदीय भाषा का प्रयोग करे तो उसका चरित्र जाता है।"
नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा - "तेजस्वी यादव दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, अनुभवी हैं, उनको ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। हम ऑफर नहीं दे रहे, पिछली बार भी नीतीश जी खुद भागकर आए थे, लालू जी और तेजस्वी जी ने उनकी जान बचाई थी।"
BJP पर हमला करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा - "पहले स्वर्गीय नेताओं के नाम पर भवन बनता था, अब BJP ठगने के फेर में नीतीश जी के जीते जी उनके नाम पर भवन बना रही है। पार्टी को तो मुर्दा कर ही दिया, अब नीतीश जी को भी मुर्दा करने लगे हैं।"
छठ के पोस्टरों पर उन्होंने कहा कि हर जगह सिर्फ मोदी और सम्राट चौधरी की फोटो है, नीतीश कुमार की फोटो गायब है। नीतीश जी को सोचना होगा कि वो कहां खड़े हैं।
*बाइट - भाई वीरेंद्र, विधायक मनेर*
Rajauli, Nawada | Nov 17, 2026