Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
sanojpress
जय छठी मैया की जय
Rajauli, Nawada
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
Rajauli, Nawada | Nov 15, 2026
नवादा 15 नवंबर । सदर प्रखंड के केना पंचायत स्थित खुटका सराय में पंचाने नदी तट पर बहुप्रतीक्षित छठ तालाब निर्माण कार्य पूरा हुआ और छठव्रतियों के लिए इसे खोल दिया गया । आज पहली अर्घ्य के दिन सैकड़ों छठव्रतियों की उपस्थिति में सदर विधायक विभा देवी ने शिला पट्ट से पर्दा उठाकर इस भव्य छठ तालाब का उद्घाटन किया । इसके पूर्व छठव्रतियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया तो दूसरी ओर विधायक ने छठव्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया । मौके पर केना पंचायत के मुखिया नीतीश राणा ने कहा कि यह छठ तालाब दर्जनों गांव के छठव्रतियों का सपना था जिसे माननीय विधायक ने पूरा किया । इसी के साथ यहां पर भव्य सूर्यमंदिर निर्माण का रास्ता भी खुल गया है । लगभग 14 लाख से भी अधिक प्राक्कलित राशि से निर्मित छठ तालाब के निर्माण में माननीय पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने तन मन धन से सहयोग किया और इसकी गुणवत्ता को लेकर हमेशा संवेदनशील बने रहे । स्वंय कई बार उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्धारित मापदंड के अनुसार आवश्यक दिशानिर्देश देते रहे । उद्घाटन के बाद भी विधायक घंटों छठ तालाब पर बैठकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए देखते रहे और मन ही मन आनंदित होते रहे । उन्होंने कहा कि छठ व्रत जैसे महान पर्व के लिए मै हमेशा चाहती रही हूँ की किसी भी छठव्रतियों को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो । मुझे खुशी है कि इस छठ तालाब से दर्जनों गांव की महिलाएं लाभान्वित होंगी । इसके साथ उन्होंने जोड़ा कि निर्माण कार्य से ज्यादा महत्वपूर्ण इसका संरक्षण और नियमित संचालन होता है जिसका दायित्व गांव वालों के जिम्मे है । मौके पर समाजसेवी भोला यादव , सुरेन्द्र यादव , विजय यादव , प्रिंस प्रभात , टुनटुन यादव , लालकेश्वर राय के अलावे दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे । रिपोर्ट :- शंभू विश्वकर्मा
Rajauli, Nawada | Nov 15, 2026
छठ पर बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - डूबता सूरज भी नई शुरुआत है, पूरी दुनिया मना रही छठ* *खरना के दिन चिराग पासवान बयान* केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने छठ महापर्व पर सभी देशवासियों को बधाई दी। पटना में उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ पूजा नहीं, प्रकृति के प्रति समर्पण है। खरना के दिन चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के घर प्रसाद खाने पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने छठ की महत्ता पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा - _"छठ एक ऐसा महापर्व है जिसमें आस्था और समर्पण है। ना कोई idol worship, ना कोई रीति-रिवाज, ये सिर्फ समर्पण है प्रकृति के प्रति। जब science-technology नहीं थी, तब से हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया कि सूर्य ऊर्जा का स्रोत है। आज हम sustainability की बात करते हैं, छठ का हर पक्ष - सूप, फल, दिया, फूल - सब sustainability सिखाता है।"_ उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा - _"इस पर्व से सबसे बड़ी सीख मिलती है कि हर डूबता सूरज एक नए सूरज की शुरुआत होता है। जब आप ढलते सूरज को सम्मान के साथ विदा करते हैं, तभी उगते सूरज का स्वागत कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में नई किरण का इंतजार करें।"_ चिराग ने कहा कि आज बिहार से निकला छठ देश के हर कोने में और दुनिया भर में पूरी श्रद्धा और स्वच्छता के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान उनसे जब तेजस्वी यादव द्वारा सेतु के नामकरण पर उठाए गए सवाल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को जनता के मुद्दों पर विधानसभा में सवाल उठाना चाहिए था, तब वो गायब रहते हैं। नामकरण पर राजनीति करना ठीक नहीं, डबल इंजन सरकार अपने वादे पूरे करने में लगी है, 21 तारीख को प्रधानमंत्री आ रहे हैं।
Rajauli, Nawada | Nov 15, 2026
नवादा 15 नवंबर । सदर प्रखंड के केना पंचायत स्थित खुटका सराय में पंचाने नदी तट पर बहुप्रतीक्षित छठ तालाब निर्माण कार्य पूरा हुआ और छठव्रतियों के लिए इसे खोल दिया गया । आज पहली अर्घ्य के दिन सैकड़ों छठव्रतियों की उपस्थिति में सदर विधायक विभा देवी ने शिला पट्ट से पर्दा उठाकर इस भव्य छठ तालाब का उद्घाटन किया । इसके पूर्व छठव्रतियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया तो दूसरी ओर विधायक ने छठव्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया । मौके पर केना पंचायत के मुखिया नीतीश राणा ने कहा कि यह छठ तालाब दर्जनों गांव के छठव्रतियों का सपना था जिसे माननीय विधायक ने पूरा किया । इसी के साथ यहां पर भव्य सूर्यमंदिर निर्माण का रास्ता भी खुल गया है । लगभग 14 लाख से भी अधिक प्राक्कलित राशि से निर्मित छठ तालाब के निर्माण में माननीय पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने तन मन धन से सहयोग किया और इसकी गुणवत्ता को लेकर हमेशा संवेदनशील बने रहे । स्वंय कई बार उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्धारित मापदंड के अनुसार आवश्यक दिशानिर्देश देते रहे । उद्घाटन के बाद भी विधायक घंटों छठ तालाब पर बैठकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए देखते रहे और मन ही मन आनंदित होते रहे । उन्होंने कहा कि छठ व्रत जैसे महान पर्व के लिए मै हमेशा चाहती रही हूँ की किसी भी छठव्रतियों को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो । मुझे खुशी है कि इस छठ तालाब से दर्जनों गांव की महिलाएं लाभान्वित होंगी । इसके साथ उन्होंने जोड़ा कि निर्माण कार्य से ज्यादा महत्वपूर्ण इसका संरक्षण और नियमित संचालन होता है जिसका दायित्व गांव वालों के जिम्मे है । मौके पर समाजसेवी भोला यादव , सुरेन्द्र यादव , विजय यादव , प्रिंस प्रभात , टुनटुन यादव , लालकेश्वर राय के अलावे दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे । रिपोर्ट :- शंभू विश्वकर्मा
Rajauli, Nawada | Nov 15, 2026
नवादा 15 नवंबर । सदर प्रखंड के केना पंचायत स्थित खुटका सराय में पंचाने नदी तट पर बहुप्रतीक्षित छठ तालाब निर्माण कार्य पूरा हुआ और छठव्रतियों के लिए इसे खोल दिया गया । आज पहली अर्घ्य के दिन सैकड़ों छठव्रतियों की उपस्थिति में सदर विधायक विभा देवी ने शिला पट्ट से पर्दा उठाकर इस भव्य छठ तालाब का उद्घाटन किया । इसके पूर्व छठव्रतियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया तो दूसरी ओर विधायक ने छठव्रतियों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया । मौके पर केना पंचायत के मुखिया नीतीश राणा ने कहा कि यह छठ तालाब दर्जनों गांव के छठव्रतियों का सपना था जिसे माननीय विधायक ने पूरा किया । इसी के साथ यहां पर भव्य सूर्यमंदिर निर्माण का रास्ता भी खुल गया है । लगभग 14 लाख से भी अधिक प्राक्कलित राशि से निर्मित छठ तालाब के निर्माण में माननीय पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने तन मन धन से सहयोग किया और इसकी गुणवत्ता को लेकर हमेशा संवेदनशील बने रहे । स्वंय कई बार उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्धारित मापदंड के अनुसार आवश्यक दिशानिर्देश देते रहे । उद्घाटन के बाद भी विधायक घंटों छठ तालाब पर बैठकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए देखते रहे और मन ही मन आनंदित होते रहे । उन्होंने कहा कि छठ व्रत जैसे महान पर्व के लिए मै हमेशा चाहती रही हूँ की किसी भी छठव्रतियों को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो । मुझे खुशी है कि इस छठ तालाब से दर्जनों गांव की महिलाएं लाभान्वित होंगी । इसके साथ उन्होंने जोड़ा कि निर्माण कार्य से ज्यादा महत्वपूर्ण इसका संरक्षण और नियमित संचालन होता है जिसका दायित्व गांव वालों के जिम्मे है । मौके पर समाजसेवी भोला यादव , सुरेन्द्र यादव , विजय यादव , प्रिंस प्रभात , टुनटुन यादव , लालकेश्वर राय के अलावे दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे । रिपोर्ट :- शंभू विश्वकर्मा
Rajauli, Nawada | Nov 15, 2026
छठ महापर्व 2026 – भव्य रील प्रतियोगिता आइए, छठ की भव्यता को कैमरे में उतारें और अपनी प्रतिभा से बिहार की पहचान को नई ऊँचाई दें! छठ महापर्व की पवित्रता, भव्यता एवं बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से IPRD द्वारा सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए छठ महापर्व 2026 रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बिहार की आस्था, संस्कृति, परंपरा और विकास कार्यों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर है। 1. प्रतियोगिता के प्रमुख विषय प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों पर रचनात्मक एवं आकर्षक रील बना सकते हैं— 1. छठ घाटों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई। 2. घाटों की तैयारी, साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण। 3. छठ घाटों पर की गई विशेष व्यवस्थाएँ एवं अनूठी पहल। 4. खरना प्रसाद निर्माण एवं पारंपरिक रीति-रिवाज। 5. संध्या अर्घ्य की भव्यता। 6. प्रातःकालीन अर्घ्य एवं उगते सूर्य को अर्घ्य। 7. लाइट एंड साउंड शो की आकर्षक प्रस्तुति। 8. वाटर स्क्रीन एवं अन्य विशेष आयोजन। 9. छठ महापर्व से जुड़ी कोई अन्य विशिष्ट व्यवस्था, पहल अथवा आकर्षक दृश्य। 2. प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें 1. प्रतियोगिता में सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भाग ले सकते हैं। 2. रील छठ महापर्व 2026 के आयोजन, तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं उससे जुड़ी गतिविधियों पर आधारित होनी चाहिए। 3. प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रील मौलिक एवं स्वयं की रचनात्मक प्रस्तुति होनी चाहिए। किसी अन्य क्रिएटर की रील की नकल स्वीकार नहीं की जाएगी। 4. रील Instagram, Facebook अथवा अन्य निर्धारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जा सकती है। 5. रील अपलोड करते समय दोनों अनिवार्य हैशटैग का प्रयोग करना आवश्यक होगा: #Biharkgarvchathmhaparv #samrat4bjp 1. प्रतिभागियों को अपनी रील का लिंक निर्धारित Google Form के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा। 2. रील प्रतियोगिता की निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपलोड एवं सबमिट की जानी चाहिए। 3. प्रतिभागियों को अपनी रील सार्वजनिक (Public) रखनी होगी, ताकि उसके व्यूज का सत्यापन किया जा सके। 4. रील प्रतियोगिता की अवधि समाप्त होने के बाद व्यूज के आधार पर विजेताओं का निर्धारण किया जाएगा। 5. फर्जी व्यूज, बॉट्स अथवा किसी भी अनुचित माध्यम से व्यूज बढ़ाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। 6. प्रतिभागियों को रील का लिंक एवं आवश्यक जानकारी सही-सही उपलब्ध करानी होगी। गलत अथवा अपूर्ण जानकारी वाली प्रविष्टि प्रतियोगिता से बाहर की जा सकती है। 7. प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद अथवा व्याख्या के संबंध में IPRD का निर्णय अंतिम होगा। 🏅 3. पुरस्कार एवं सम्मान * सर्वाधिक व्यूज प्राप्त करने वाली शीर्ष 3 रीलों को IPRD द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के क्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। * शीर्ष 50 प्रतिभागियों को Certificate of Participation प्रदान किया जाएगा। * उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के साथ IPRD भविष्य में सोशल मीडिया से संबंधित कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता के नए अवसर विकसित करेगा। 1.प्रतियोगिता की समय सीमा प्रतियोगिता प्रारंभ:- 14 नवंबर 2026, अपराह्न 4:00 बजे प्रतियोगिता समाप्त:- 16 नवंबर 2026, अपराह्न 5:00 बजे निर्धारित समय के बाद प्राप्त रीलों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। Viewsनिर्धारण :-14/11/2011 4PM से 16/11/2026 के 11:59 पीएम तक| रील जमा करने की प्रक्रिया 1.अपनी रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें। 2.अनिवार्य हैशटैग का प्रयोग सुनिश्चित करें। 3.रील का लिंक निर्धारित Google Form में सबमिट करें। 4.Google Form में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। 5.भविष्य में सत्यापन के लिए रील को सार्वजनिक रखें। Google Form Link: संबंधित लिंक प्रतिभागियों के साथ साझा किया जाएगा। समन्वयक (Coordinators) जिला स्तर:-सभी जिलों के संबंधित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी । विभाग स्तर पर:-श्री साहिल वर्मा:- 74630 94602 सुश्री सजदा:-8789229822 आइए, बनें छठ महापर्व के डिजिटल उत्सव का हिस्सा! अपनी रचनात्मकता, कैमरे और सोशल मीडिया की ताकत से बिहार की आस्था, संस्कृति, परंपरा और भव्य आयोजनों को देश-दुनिया तक पहुँचाएँ। आपकी रचनात्मकता, आपकी रील और बिहार का गौरव! छठ महापर्व 2026 – हर रील में बिहार की आस्था, हर दृश्य में बिहार का गौरव!
Rajauli, Nawada | Nov 15, 2026
नवादा की तस्वीर देखें
Rajauli, Nawada | Nov 14, 2026
नवादा से
Rajauli, Nawada | Nov 14, 2026
जय छठी मैया की जय - Rajauli News