नैनवां: नैनवा थाने से बजरी से भरी जब्त ट्रॉली को ले भागा चालक, पुलिस ने 20 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा
Nainwa, Bundi | Feb 14, 2025 बजरी का अवैध कारोबार करने वालों व पर्यावरण दृष्टि संस्था के कार्यकर्ता गुरुवार को शहर में वार्ड 17 में बायपास पर आपस में भिड़ गए। पथराव से संस्था के कार्यकर्ताओं की गाड़ी के कांच टूट गए। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। संस्था के कार्यकर्ता बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में ले आए।