नैनवां: 48 बपव्वे में अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Nainwa, Bundi | Feb 12, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नैनवा थाना पुलिस ने नाथडी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब के बरामद किए हैं। थाना अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में नथनी निवासी बंटी पुत्र रणजीत उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।