नैनवां: विधवा महिला ने फाइनेंस कर्मचारी पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया
Nainwa, Bundi | Feb 13, 2025 नैनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विधवा महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है।महिला ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसने एक फाइनेंस कंपनी से 50 हजार का लोन लिया था।जिसकी दो किस्ते ड्यू होने के चलते फाइनेंस कर्मचारी उसके खेत पर टापरी में क़िस्त लेने आया था।जहां उसके साथ बलात्कार किया।