नैनवां: वनकर्मियों से मारपीट कर लकड़ी से भरी पिकअप छुड़ाने के मामले में देई पुलिस ने शुरू की जांच
Nainwa, Bundi | Feb 13, 2025 मंगलवार रात्रि को वन कर्मियों से मारपीट कर गीली लकड़ी से भरी पिकअप छुड़ा ले जाने के मामले में देई थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।देई थाना अधिकारी ने बताया कि जेतपुर में गश्त के दौरान गीली लकड़ी से भरी पिकअप को पकड़ कर थाने लाते समय रास्ते में माफिया द्वारा वन कर्मियों से मारपीट गाली गलौज कर पिकअप छुड़ा ले जाने के दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है।