नैनवां: गीली लकड़ी से भरी पिकअप जप्त करते समय वनकर्मियों से हुई मारपीट, 2 नामजद सहित 10 के खिलाफ मामला दर्ज
Nainwa, Bundi | Feb 12, 2025 देई थाना क्षेत्र के जेतपुर रेंज में नाकाबंदी के दौरान बनकर्मियों द्वारा गीली लकड़ी से भरी पिकअप को जब्त कर कार्यालय लाते समय रास्ते में रुकवा कर वन कर्मियों से मारपीट कर पिकअप को छुड़ा ले जाने के मामले में रेंजर की रिपोर्ट पर दो नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करती है।