बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने चखा भोजन, परखी गुणवत्ता
बच्चों के साथ बैठकर जिलाधिकारी ने किया भोजन, परखी खाने की गुणवत्ता
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, रहन-सहन और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी अचानक विद्यालय की रसोई में पहुंचे और वहां साफ-सफाई से लेकर तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।
इसके बाद उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और प्रधानाचार्य के साथ बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया।
डीएम ने बच्चों से भोजन के स्वाद, गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया।
जिलाधिकारी के इस सहज अंदाज से छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने विद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य की नींव हैं।
उनकी शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित वातावरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विद्यालय प्रशासन को बच्चों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता से सुनकर उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#जालौन #उरई #डीएम_राजेश_कुमार_पाण्डेय #जिलाधिकारी #जवाहर_नवोदय_विद्यालय #स्कूल_निरीक्षण #बच्चों_के_साथ_भोजन #भोजन_की_गुणवत्ता #विद्यालय_व्यवस्था #पौष्टिक_भोजन #स्वच्छता #जालौन_न्यूज #उरई_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #लेटेस्ट_न्यूज
Kalpi, Jalaun | Aug 23, 2026