राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से निपटाए मामले, बैंकों ने दी बकाया राशि में छूट : जालोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। एडीआर भवन में जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिले में प्रकरणों के निस्तारण के लिए 9 बैंचों का गठन किया गया। बैंकों सहित अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों में पक्षकारों को समझाइश कर राजीनामे से निस्तारण किया गया। बैंकों की ओर से बकाया राशि में छूट मिलने से लोगों को राहत मिली।
Jalor, Jalor | Oct 10, 2026