अमरूद के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में रोही-भरवारी रोड के पास अमरूद के बाग में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाग की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरवारी निवासी प्रदुम सोनकर के रूप में बताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
#कौशाम्बी #कोखराज #भरवारी #रोही #अमरूद_का_बाग युवक_का_शव संदिग्ध_मौत फोरेंसिक_टीम पुलिस_जांच Kaushambi Kokhraj DainikJag