इटाढ़ी: बक्सर में 7-16 दिसंबर तक सिय-पिय मिलन महोत्सव, 13 से बागेश्वर धाम सरकार सुनाएंगे श्रीराम कथा
Itarhi, Buxar | Nov 10, 2026 बक्सर में 7 से 16 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सिय-पिय मिलन महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा होगी। वे 13 से 16 दिसंबर तक हवाई अड्डा परिसर में श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे। संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कथा के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जाएगी।