अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अलर्ट, बैंक और पेट्रोल पंपों की जांच
मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और वित्तीय सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंक और पेट्रोल पंपों की जांच की गई।
इस दौरान पुलिस ने बैंक और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा और वित्तीय सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। #photography #tv20bihar #photos #photooftheday