महरौनी: ग्राम सिंदवाहा निवासी युवक के साथ दबंगों ने एक राय होकर जमकर की मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्राम सिंदवाहा निवासी युवक के साथ पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक राय होकर बेरहमी से मारपीट की। उक्त मारपीट की घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मारपीट की घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।