आनंदपुरी: आनंदपुरी-नाहरपुरा में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर दिखा उत्साह, तीन बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान
पंचायत राज चुनाव के तहत आनंदपुरी एवं नाहरपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में गुरुवार को मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण पैदल और निजी वाहनों से मतदान करने पहुंचे। महिलाओं ने भी घर और खेतों का काम निपटाकर मतदान में भागीदारी निभाई।